CG CRIME : खैरागढ़। गणेश विसर्जन का दिन जहां खुशियों और उमंग का प्रतीक माना जाता है, वहीं जिले में सोमवार को इसका रूप ही बदल गया। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए खूनी संघर्ष ने उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG CRIME : जुलूस के बीच खूनखराबा
खैरागढ़ नगर के दाऊचौरा विसर्जन स्थल से पहले सांस्कृतिक भवन के पास जुलूस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि 21 वर्षीय दीपक यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए। गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है।













