Thursday, May 7, 2026
31.1 C
Raipur

झारखंड News – छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर एनकाउंटर, 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

झारखंड : देश को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान के तहत झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में नक्सली संगठन के कुख्यात जोनल कमांडर अमित हांसदा ढेर हो गए। झारखंड सरकार ने उनके लिए 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Read News : Dhanbad Landslide : धनबाद खदान धसने से 7 मौतें, एक अज्ञात की पहचान जारी

मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल और बुरजूवा पहाड़ी के पास हुई। छत्तीसगढ़ से सटे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान को और तेज कर दिया है। ऑपरेशन को माओवादी संगठन के मनोबल को तोड़ने में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, चाईबासा एसपी को सूचना मिली थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत रेलापराल गांव के पास नक्सलियों के कुछ सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा इकाई, झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने सुबह 6:30 बजे संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Read News : CM Mohan Yadav : देवतालाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव का “विकास व श्रद्धा संगम” — बहुती जलप्रपात को पर्यटन हब बनाने का ऐलान, 241 करोड़ की सौगात

जैसे ही सुरक्षा बल जंगल में पहुंचे, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कोबरा कमांडो और झारखंड पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित हांसदा मुठभेड़ में मारे गए। उनके साथी अपने नेता को छोड़कर भाग गए। मारे गए हांसदा के पास से सेल्फ-लोडिंग राइफल, कारतूस, माओवादी पर्चे और अन्य सामग्री जब्त की गई।

अमित हांसदा उर्फ अपटन भाकपा (माओवादी) का प्रमुख जोनल कमांडर था। पिछले एक दशक से वह पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिलों में सक्रिय था। वह कई हिंसक वारदातों, सुरक्षा बलों पर हमलों और सरकारी परियोजनाओं में बाधा डालने में शामिल था। उसकी मौत माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका है और क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read News : vice-president-elect : उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में बीजेपी सांसदों के लिए वर्कशॉप, पीछे की कतार में दिखे पीएम मोदी

गौरतलब है कि यह झारखंड में सुरक्षा बलों की हाल की दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले 6 अगस्त को गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का सुप्रीमो और 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया था।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

pm-janman-road-corruption-manipat: करोड़ों की सड़क चंद दिनों में उखड़ी! PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

pm-janman-road-corruption-manipat: अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय...

Related Articles

Popular Categories