UP CRIME NEWS : रात के अंधेरे में गला घोंटकर हत्या, सुबह खुद पहुंचा थाने : बेटी की हत्या के पीछे का राज सुन पुलिस भी सन्न

UP CRIME NEWS : मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP CRIME NEWS : क्या है पूरा मामला?

यह घटना खालापार थाना क्षेत्र के किदवई नगर की है। आरोपी गयूर ने अपनी बेटी आरजू (19) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस भी सन्न रह गई।

पूछताछ में गयूर ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, लेकिन आरजू शादी करने से इनकार कर रही थी। गयूर ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी बेटी का किसी और युवक के साथ प्रेम संबंध है और वह फोन पर उससे बात करती है।

आरोपी पिता ने कहा कि बेटी उसकी ‘इज्जत’ के साथ खिलवाड़ कर रही थी, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी गयूर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories