Mungeli News: रजनीश सिंह बने इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला अध्यक्ष (अस्थाई), जल्द हो सकती है स्थायी नियुक्ति

Mungeli News: मुंगेली। इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) – IJA ने पत्रकार हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुंगेली जिले के लिए नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय पत्रकार रजनीश सिंह को अस्थायी रूप से मुंगेली जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से बताया गया है कि जल्द ही इस पद पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

Mungeli News: यह घोषणा आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय पांडे, प्रदेश अध्यक्ष मुरारीलाल रैदास और प्रदेश मुख्य संयोजक सूरज यादव के निर्देश व संस्तुति पर सर्वसम्मति से की गई है। वर्तमान में रजनीश सिंह MKN NEWS, ANB NEWS और Bharat News 24 जैसे चैनलों से मुंगेली जिले में ब्यूरो संवाददाता के रूप में जुड़े हैं और पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Mungeli News: संगठन ने विश्वास जताया है कि रजनीश सिंह न केवल पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे, बल्कि आम जनता के मुद्दों को भी प्रभावी रूप से उठाते रहेंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। इस मौके पर आईजा की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने सभी वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों से एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories