Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh CG Cyber Fraud : व्हाट्सएप इन्विटेशन से बड़ा साइबर फ्रॉड, बीमा सलाहकार...

CG Cyber Fraud : व्हाट्सएप इन्विटेशन से बड़ा साइबर फ्रॉड, बीमा सलाहकार के खाते से लाखों गायब…

CG Cyber Fraud
CG Cyber Fraud

CG Cyber Fraud : रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। बीमा सलाहकार देवेंद्र सिंह रिसम (57) साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। उन्हें व्हाट्सएप पर शादी का ई-निमंत्रण कार्ड भेजा गया। जैसे ही उन्होंने कार्ड खोलने की कोशिश की, उनका मोबाइल अचानक ब्लिंक करने लगा और कुछ ही देर में उनके खाते से 4.80 लाख रुपए उड़ गए।

CG Cyber Fraud : पीड़ित देवेंद्र सिंह, जो राजेंद्र नगर के निवासी हैं, ने बताया कि 19 अगस्त को उन्हें व्हाट्सएप पर किसी शादी का न्योता मिला। उन्होंने सोचा कि किसी परिचित की शादी होगी, लेकिन कार्ड पर क्लिक करते ही मोबाइल हैंग हो गया और कंट्रोल साइबर ठगों के हाथ में चला गया। देखते ही देखते अलग-अलग किस्तों में खाते से लाखों रुपए निकल गए।

घबराए पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर खाता ब्लॉक कराया और हेल्पलाइन 1920 पर भी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस साइबर अपराधियों की तलाश और तकनीकी जांच में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here