खरोरा सड़क हादसा : पीड़ित परिवारों को मुआवजे का एलान….

Parivesh

रायपुर। खरोरा में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सरकार द्वारा तत्काल राहत के तौर पर अंत्येष्टि के लिए 25-25 हजार रुपये भी उपलब्ध कराए गए हैं। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब स्वयं अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। यह हादसा पूरे प्रदेश के लिए गहरी पीड़ा और चिंता का विषय बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *