Haryana News : बहादुरगढ़ में मंगेशपुर ड्रेन टूटने से संकट, 150 गाड़ियां डूबीं, कॉलोनियां जलमग्न

0
295

बहादुरगढ़ (हरियाणा) : भारी बारिश के बीच मंगेशपुर ड्रेन टूटने से बहादुरगढ़ के औद्योगिक और आवासीय इलाके जलमग्न हो गए हैं। शहर की विवेकानंद नगर और छोटूराम नगर कॉलोनियां पूरी तरह डूबी हैं। मारुति कंपनी के स्टॉकयार्ड में खड़ी लगभग 150 गाड़ियां पानी में डूब गईं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Read News : CG News : रायपुर के स्कूली बच्चों के सपनों में रौशनी – छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन ने 4500 कापियां कीं वितरित

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना के 80 जवान और SDRF के 40 जवान तैनात किए गए हैं। दोनों टीमें नावों और मिट्टी के बैगों की मदद से ड्रेन के कटाव को रोकने और तटबंध मजबूत करने में जुटी हैं।

सिंचाई विभाग और नगर परिषद के 100 से अधिक कर्मचारी भी राहत कार्य में शामिल हैं। प्रशासन ने एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है और जरूरत पड़ने पर अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था करने को तैयार है।

Mungeshpur Drain Water Overflows, Workers Migrate From Chhotu Ram Nagar -  Jhajjar/bahadurgarh News - Jhajjar-bahadurgarh News:मुंगेशपुर ड्रेन का पानी  ओवरफ्लो, छोटूराम नगर से कामगारों का पलायनस्थानिक लोगों का कहना है कि टूटे ड्रेन के कारण उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई परिवारों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी है।

Read News : CG News : माकड़ी में पागल कुत्ते का कहर : 10 लोग घायल, बुजुर्ग और बच्चे भी शिकार

हिसार में घग्गर ड्रेन का विकराल रूप
हिसार जिले में घग्गर ड्रेन के तटबंध टूटने से करीब 1500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। गुड़िया खेड़ा और मोडिया खेड़ा के पास दर्जनों ढाणियों में पानी का स्तर 6-7 फीट तक पहुंच गया। किसानों की तैयार फसलें बर्बाद हो गई हैं और वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Read News : MP News : आस्था ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, पीड़ित का आरोप पुलिस ने एफआईआर में की गड़बड़ी

राहत कार्य में डेरा सच्चा सौदा के स्वयंसेवक और ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स जुटे हैं। राहत दलों का दावा है कि शाम तक कटाव पर काबू पा लिया जाएगा।

प्रथम शर्मा, कमलजीत संधू, बलजीत सिंह, बहादुरगढ़ —  अधिकारियों का कहना है कि सेना, SDRF और सिंचाई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन जब तक पानी का बहाव नियंत्रित नहीं होता, तब तक राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना रहेगा।

Share The News
Previous articleCG News : रायपुर के स्कूली बच्चों के सपनों में रौशनी – छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन ने 4500 कापियां कीं वितरित
Next articleThar, Scorpio और XUV700 की कीमतें घटीं : GST से पहले Mahindra का स्मार्ट कदम
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here