CG News : श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

घरघोड़ा/बिलासपुर : श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सरस्वती जी एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें उपहार भेंट किए।

Read News : CG News : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो जेसीबी लूट ली, घरघोड़ा पुलिस ने किया त्वरित पर्दाफाश

संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं। बच्चों का अधिकांश समय शिक्षक के मार्गदर्शन में गुजरता है और शिक्षकों का उद्देश्य यही होता है कि उनके शिष्य अच्छी शिक्षा ग्रहण कर जीवन में ऊँचा स्थान प्राप्त करें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे चाहे जीवन में किसी भी ऊँचाई तक पहुँच जाएं, शिक्षक का सम्मान हमेशा बनाए रखते हैं।

Read News : BIG BREAKING : निशानेबाज़ के खबर का असर – सर्व आदिवासी समाज ने की थी हटाने की मांग , हटाए गए थाना प्रभारी

इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य कलाकारों में सौम्या तिवारी, मीठी यादव, इनाया खान, आराध्या कश्यप, अंजू पटेल, स्नेहा छतरियां, कशिश, आयुषी, भावना साहू, पूर्वी साहू और भाग्यलक्ष्मी शामिल थे। कार्यक्रम में समिति के चरण सिंह, त्रिलोचन सिंह, कमल सिंह, सोहल, गुरप्रीत सिंह, भगत, निशी गुप्ता, मनदीप कौर सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories