HomeChhattisgarhTeachers' Day : घरघोड़ा में मारवाड़ी युवा मंच ने शिक्षकों का किया...

Teachers’ Day : घरघोड़ा में मारवाड़ी युवा मंच ने शिक्षकों का किया सम्मान

Date:

Related stories

घरघोड़ा। मारवाड़ी युवा मंच घरघोड़ा शाखा द्वारा शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के कई शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Read News : CG News : सहकारी समितियों में नहीं मिल रहा खाद, चौधरी बोले – निजी व्यापारियों को दिया गया 75% यूरिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षक ही समाज की दिशा तय करते हैं, उनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी संस्कार और ज्ञान प्राप्त करती है।”
सचिव प्रांशु अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान वास्तव में शिक्षकों के अथक परिश्रम और समर्पण का छोटा सा प्रतीक है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कारण तायल, सह सचिव आयुष तायल, सह कोषाध्यक्ष रौनक मित्तल, सह सचिव नितिन गोयल, मंत्री अंश तायल, शौर्य अग्रवाल सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Read News : Best Makeup Artist Award : मेकअप की दुनिया में रायपुर का नाम रौशन, सृष्टि पांडे को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड….

मंच द्वारा सम्मानित शिक्षकों को पौधा और डायरी भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here