Friday, February 13, 2026
21.1 C
Raipur

Eid Milad Un Nabi 2025 : पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव पर देशभर में जश्न, पीएम मोदी ने दी बधाई…

Milad-Un-Nabi 2025 : नई दिल्ली। देशभर में आज मुस्लिम समुदाय पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव मिलाद-उन-नबी की धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शांति, करुणा और सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा— “यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें। ईद मुबारक।”

Milad-Un-Nabi 2025 : मिलाद-उन-नबी इस्लाम के संस्थापक और अंतिम पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में यह पर्व आता है। सुन्नी समुदाय इसे 12 रबी-अल-अव्वल को मानता है, जबकि शिया समाज 17 रबी-अल-अव्वल को पैगंबर का जन्मदिवस मानता है।

इस दिन को मौलिद भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है जन्म। पैगंबर मोहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। कम उम्र में अनाथ हो जाने के बाद उनका पालन-पोषण दादा और चाचा ने किया। 40 वर्ष की आयु में मक्का की हीरा गुफा में उन्हें फरिश्ता जिब्रील अलैहिस्सलाम के माध्यम से अल्लाह का पहला संदेश मिला, जो आगे चलकर कुरान का हिस्सा बना। उनकी शिक्षाओं का मुख्य उद्देश्य मानवता, न्याय और भाईचारे का संदेश फैलाना था।

भारत, श्रीलंका, मलेशिया सहित कई देशों में इस दिन जुलूस, धार्मिक सभाएं और दावतों का आयोजन किया जाता है। वहीं सऊदी अरब और कतर जैसे देशों में इसे नहीं मनाया जाता, क्योंकि वहाँ वहाबवाद और सलाफी परंपरा जन्मदिन जैसे आयोजनों को उचित नहीं मानती।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds