Spice Leader : भारत मसालों का महाराजा : 200 से ज्यादा देशों में निर्यात, जानें कैसे बना विश्व का स्पाइस लीडर

VIKASH KHALKHO

ग्रेटर नोएडा, 4 सितंबर 2025 – भारतीय मसालों की खुशबू और स्वाद अब दुनिया के हर कोने में पहुँच रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। भारतीय मसाला बोर्ड और वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में भारत का मसाला निर्यात लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था, जिसमें काली मिर्च, हल्दी, जीरा, इलायची और लाल मिर्च प्रमुख रूप से शामिल हैं। भारत से दुनिया के 200 से ज्यादा देशों को मसाले भेजे जाते हैं।

Read News : TOP 10 News Today 4 Sept 2025 : निशाने पर आज : रायपुर जाने से रोका तो भड़की मितानिन संघ बीच सड़क चक्का जाम फिर इस्तीफा, AI गणेश प्रतिमा को लेकर लाखे नगर में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उमंग सिंघार का बड़ा बयान गर्व से कहो हम आदिवासी हैं हिंदू नहीं, खाद पर सियासत किसान हलाकान…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

भारतीय मसालों की वैश्विक धूम को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में 3 से 5 सितंबर 2025 तक स्पेशल मसाला एग्ज़िबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत स्पाइसेस बोर्ड के बैनर तले आठ राज्यों के कारोबारियों ने अपने उत्पाद पेश किए। यह एफआई इंडिया का 19वां और प्रोपैक इंडिया एक्सपो का 7वां संस्करण था।

भारत में मसालों का इतिहास - Drishti IASप्रदर्शनी के आयोजक इन्फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के एमडी योगेश मुद्रस ने बताया कि भारत अब सिर्फ “मसालों की धरती” नहीं रहा, बल्कि दुनिया में सबसे बड़े स्पाइस एक्सपोर्टर के रूप में उभर रहा है। भारत 200 से ज्यादा देशों को 60 से ज्यादा प्रकार के मसाले निर्यात करता है। यही कारण है कि भारत को मसालों का महाराजा कहा जाता है।

मसालों के निर्यात से किसानों को भी फायदा हो रहा है। सीएसआईआर की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी सिंह के अनुसार, अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं के माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है और FSSAI ने सुरक्षा जांच अनिवार्य कर दी है। इस पहल से भारत का जैविक खाद्य बाजार 2024 में 1917 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।

Read News : BCCI : 16 सितंबर को होगी नई जर्सी स्पॉन्सर की बोली, जानिए कौन-कौन सी कंपनियां हैं बाहर

आंकड़ों के मुताबिक, भारत के मसाले निर्यात का मूल्य 2033 तक 10807 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। भारतीय मसाले केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी किसानों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *