Indore News : लव जिहाद फंडिंग का मामला, पुलिस को मिली अनवर कादरी को 5 दिन की रिमांड

0
156
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाने में दर्ज लव जिहाद फंडिंग प्रकरण में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की आज अदालत में पेशी हुई। आठ दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट से आगे की जांच के लिए 10 सितंबर तक का रिमांड मांगा था। अदालत ने पुलिस की मांग को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कादरी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब कादरी से पूछताछ सोमवार, 8 सितंबर तक की जा सकेगी।

Indore News : दरअसल पुलिस को अनवर कादरी से अभी भी कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ बाकी है, जिनमें फंडिंग से जुड़े स्रोत और नेटवर्क की जानकारी प्रमुख है। इसी मामले में आरोपी बनाई गई कादरी की बेटी आयशा को भी आज न्यायालय में पेश किया गया।

Indore News : पुलिस ने उसके लिए भी रिमांड की मांग रखी थी, जिसे आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए अदालत ने आयशा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। अब उससे 6 सितंबर तक पूछताछ की जाएगी। इस मामले में लोक अभियोजक का कहना है कि आयशा से भी फंडिंग और अन्य गतिविधियों से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ की जानी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here