Reva News : रीवा में ‘रायशुमारी चोरी’ के पोस्टर, कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलें, कांग्रेस ने बताया विपक्ष की साजिश

0
156
Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : देशभर में कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इसी बीच रीवा में कांग्रेस पर रायशुमारी चोरी हो जाने के आरोप लगाते हुए शहर के कई चौराहों में पोस्टर लगाए गए है।इन पोस्टर में लिखा है राहुल गांधी रीवा में “रायशुमारी चोरी हो गई”। रीवा कांग्रेस बचाओ। अब यह कांग्रेस के आपसी गुटबाजी की वजह है या फिर विपक्ष की चाल, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पर कांग्रेस ने इसे विपक्ष की साजिश बताया है।

Reva News : रीवा शहर के कई चौराहों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ पोस्टर लगे हुए है। इनमें लिखा है रीवा में “रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ”। जैसे ही ये पोस्टर पर लोगों की नजर पड़ी चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया, और लोग अलग अलग तरह की कयास लगाने लगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने पोस्टर को भाजपा की साजिश करार किया है।

Reva News : शहर अध्यक्ष का कहना है कि पोस्टर भाजपा की चाल है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है, उसमें किसी तरह की कोई गुटबाजी और मतभेद भी नहीं है। पोस्टर में किसी कांग्रेसी का नाम दर्ज नहीं है, पोस्टर का मामला हाल ही में हुई कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से जुड़ा है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने लिस्ट जारी कर, जब से अपने जिला और शहर अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी है, तभी से प्रदेशभर में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे है।

Reva News : रीवा में भी शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को लेकर विरोध की सुगबुगाहट आ रही है। इस पर अशोक पटेल का कहना है कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रवेक्षकों की टीम जिले में आई थी, उसने अपनी रिपोर्ट दी है, उसके बाद ही पदाधिकारी बनाए गए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here