राजनांदगांव। आगामी गणेश विसर्जन झांकी की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा 2 सितंबर 2025 को शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक और गंज चौक सहित विभिन्न चौराहों से होकर निकला।
Read News : Tamil Nadu News : डीएमके पार्षद ने दलित कर्मचारी से पैरों पर गिरकर मंगवाई माफी, वीडियो वायरल
इस दौरान झांकी मार्ग पर लाइटिंग, बैरिकेड्स, फायर ब्रिगेड की तैनाती और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में कोई कमी न रहे।
Read News : Jashpur Accident Update : जशपुर हादसे पर CM का बड़ा ऐलान, पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद….
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र सिंह, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, पुलिस लाइन से निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर व अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे और उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया।









