विल्लुपुरम। तमिलनाडु के विल्लुपुरम के तिंडीवनम नगर पालिका कार्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आने वाला एक सरकारी कर्मचारी एक महिला पार्षद के पैरों पर गिरकर माफी मांग रहा है। इस वीडियो ने नौकरशाही में व्याप्त जाति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए डीएमके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डीएमके एक ऐसी पार्टी है, जो सामाजिक न्याय का दिखावा करती है, लेकिन वास्तव में केवल सामाजिक अन्याय करती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी मुनियप्पन, डीएमके पार्षद राम्या राजा के पैरों में गिरकर माफी मांग रहे हैं।
राम्या ने वायरल वीडियो पर क्या कहा? वीडियो में यह भी साफ़ दिखाई दे रहा है कि ऑफिस में बैठे लोगों ने मुनियप्पन से माफी मांगने को कहा था। फिलहाल, यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और इस अपमानजनक व्यवहार के लिए राम्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
This is DMK’s model of Social Justice.
A public servant belonging to the Scheduled Caste community in Tindivanam was cornered continuously by DMK Councillors and was made to apologise by falling at the feet of the DMK Councillor Ramya. This is not the first time DMK has… pic.twitter.com/XrjNvtPvAN
— K.Annamalai (@annamalai_k) September 3, 2025
हालांकि, डीएमके पार्षद राम्या राजा ने इंडिया टुडे से कहा कि किसी ने भी उन्हें मेरे पैरों में गिरने के लिए नहीं कहा था। वह भावुक हो गया और खुद ही मेरे पैरों में गिर पड़ा।
Read News : CG NEWS : ACB ने खैरागढ़ में पटवारी संघ के अध्यक्ष को रिश्वत लेते पकड़ा, कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप
मुनियप्पन ने धमकाने और जातिवादी गाली देने का आरोप लगाया अनुसूचित जाति समुदाय के लोक सेवक मुनियप्पन ने डीएमके पार्षद राम्या और उनके पति राजा के खिलाफ तिंडीवनम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुनियप्पन का आरोप है कि राम्या ने उन्हें एक दस्तावेज़ लाने को कहा था, और उसे ढूंढने में उन्हें कुछ समय लगा। इससे गुस्सा होकर पार्षद और उनके पति ने दस्तावेज़ न ढूंढ पाने के लिए उन्हें जातिवादी गालियां दीं और धमकाया। मुनियप्पन का कहना है कि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बैठक की और उनसे पैरों पर गिरकर माफी मांगने को कहा।











