Jashpur Accident News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों के लिए खुशियों भरा दिन कांपती दर्दनाक घटना में बदल गया। ग्राम जुरूड़ांड़ के बगीचा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने लौट रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर है।
Jashpur Accident News : घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घायलों को तत्काल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। स्थानीय लोग इस हादसे से सकते में हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।











