Amit Shah : अमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सलवाद मुक्त, बस्तर को बनाएंगे सबसे विकसित आदिवासी संभाग

Sanjay Sahu
Amit Shah

Amit Shah : जगदलपुर : जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने वर्षों तक विकास के रास्ते में बाधा बनकर क्षेत्र को पीछे धकेला, लेकिन अब उसका अंत तय है। शाह ने दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक देश पूरी तरह नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा।

Amit Shah : अमित शाह ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा। उन्होंने हर घर रोशन परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि बस्तर के हर घर तक बिजली और पानी पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा और हर पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Amit Shah : शाह ने कहा कि बस्तर में वन उपज के प्रसंस्करण के लिए यूनिट स्थापित की जाएंगी, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डेयरी नेटवर्क तैयार होगा और नई इंडस्ट्री, अस्पताल व अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बस्तर की संस्कृति को दुनिया की सबसे सुंदर संस्कृतियों में से एक बताते हुए कहा कि विकसित बस्तर की पहचान वैश्विक स्तर पर बनेगी।

Amit Shah : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी नक्सलवाद को लेकर कहा कि यह अब आखिरी सांसें ले रहा है और जल्द ही पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने गृहमंत्री द्वारा 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय किए जाने को छत्तीसगढ़ के लिए खुशी का क्षण बताया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *