CG ACCIDENT : तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : आरंग : आरंग के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।

CG ACCIDENT : यह घटना ग्राम उमरिया के पास हुई, जहां दोनों युवक होंडा बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आए हाइवा ने उन्हें कुचल दिया और आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

CG ACCIDENT : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर खून और शरीर के हिस्से बिखर गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

CG ACCIDENT : इस घटना के बाद इलाके में रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं, लेकिन इन पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *