मुंगेली। फास्टरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली शराब बनाने की स्पिरिट की तस्करी कर रहे चार अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लाखों रुपये की सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज अभियान के तहत की गई।
Read News : karma tihar : कर्मा तिहार पर कंवर जनजातीय समुदाय ने सराई पत्ते से दिया सांसद-विधायक को निमंत्रण
सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम दाबो के पास घेराबंदी कर ट्रक टैंकर और एक अल्टो कार को पकड़ा। मौके से चार आरोपियों – रामगोपाल यादव (राजगढ़, म.प्र.), मलखान सिंह (हमीरपुर, उ.प्र.), महेंद्र अनुरागी (महोबा, उ.प्र.) और भगवत सिंह बुंदेला (छतरपुर, म.प्र.) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने टैंकर से स्पिरिट निकालकर छोटे डिब्बों और बोतलों में भरकर नकली शराब बनाने की बात स्वीकार की।
Read News : Maratha Reservation : OBC कोटे में आरक्षण मांग पर भूख हड़ताल; हाईकोर्ट बोला – आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं
पुलिस ने मौके से 34,900 बल्क लीटर स्पिरिट (कीमत लगभग ₹25.26 लाख), 100 बल्क लीटर भरा जरीकेन, फर्जी स्टीकर, होलोग्राम, शीशी के ढक्कन, एक अल्टो कार, नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल ₹46.68 लाख की सामग्री जब्त की। आरोपियों पर आबकारी एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Read News : MP NEWS : नहीं थम रही नाइट क्लबों की मनमानी!, पब में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी भगवत सिंह बुंदेला और महेंद्र अनुरागी के खिलाफ पहले से ही अवैध शराब और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी गिरिजाशंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर समेत कई जवानों की अहम भूमिका रही।











