HomeEntertainmentBigg Boss 19 Controversy : कुकिंग नहीं आती’ बयान से मचा हंगामा,...

Bigg Boss 19 Controversy : कुकिंग नहीं आती’ बयान से मचा हंगामा, गौरव खन्ना की मास्टरशेफ जीत पर ट्रोल्स का वार

Date:

Related stories

मुंबई। टेलीविजन एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस-19 के घर में अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में उन्होंने कहा था कि उन्हें इंडियन खाना पकाना नहीं आता। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और उनके सेलिब्रिटी मास्टर शेफ खिताब पर सवाल उठने लगे।

Read news : Voter list Deadline : SC की फटकार- इतने बड़े राज्य में सिर्फ 120 आपत्तियां, डेडलाइन बढ़ाने से चुनावी प्रक्रिया रुकेगी

मामला बढ़ने पर गौरव खन्ना की टीम ने उनके ऑफिशियल X अकाउंट से सफाई जारी की। टीम ने लिखा कि मास्टरशेफ और बिग बॉस की कुकिंग एक जैसी नहीं है। मास्टरशेफ में उन्होंने गाइडेंस के साथ एक विशेष डिश तैयार की थी, जबकि बिग बॉस में रोजाना टीम के लिए बिना किसी सुपरविजन के खाना बनाना पड़ता है। गौरव ने शो से पहले कभी खाना नहीं पकाया था और उनकी जीत मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा थी।

Read news : Pahalgam Attacks : SCO में भारत की कूटनीतिक जीत – पाक PM की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा

विवाद तब शुरू हुआ जब कैप्टन बनीं कुनिका सदानंद ने गौरव को कुकिंग ड्यूटी दी। गौरव ने ड्यूटी लेने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इंडियन खाना बनाना नहीं आता। इसी पर उनके मास्टरशेफ टाइटल को लेकर दर्शकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Read news : MP NEWS : तीन पीढ़ियों का अवैध गन नेटवर्क ध्वस्त, भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा, पढ़िए कैसे 35 सालों से चल रहा था कारोबार

गौरव खन्ना ने इसी साल अप्रैल में सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का खिताब जीता था। फिनाले में उन्होंने दो कोर्स की सिग्नेचर डिश तैयार की थी। उन्हें ट्रॉफी और 20 लाख रुपए का इनाम भी मिला था। अब बिग बॉस में दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here