कोरबा एनटीपीसी प्लांट हादसा, ठेका श्रमिक की मौत ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

Parivesh
कोरबा एनटीपीसी प्लांट हादसा

कोरबा एनटीपीसी प्लांट हादसा : कोरबा। छत्तीसगढ़ के एनटीपीसी कोरबा संयंत्र में हुए हादसे को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। करीब दस दिन पहले हुए इस हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई थी, लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब एनटीपीसी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हो गई है।

कोरबा एनटीपीसी प्लांट हादसा : मामला 22 अगस्त का है, जब सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन का काम चल रहा था। इस दौरान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय श्रमिक बकृष, जो रेवा इंडस्ट्रीज के ठेके पर काम कर रहा था, ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जल्दबाजी में परिजनों के पास हरियाणा भेज दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि हादसे की जानकारी मीडिया और स्थानीय स्तर पर न फैले, इसके लिए प्रबंधन ने पूरा मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि, उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग विजय पोटाई के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रिपोर्ट में साफ कहा गया कि संयंत्र में सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी और मानकों की अनदेखी ही हादसे का कारण बनी।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब एनटीपीसी प्रबंधन की भूमिका सवालों के घेरे में है। विभाग ने संयंत्र की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है और संकेत दिए हैं कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *