Trade Certificate : धार में बड़ी कार्रवाई : बिना ट्रेड सर्टिफिकेट गाड़ियां बेच रहा था शोरूम, रुक्मणी मोटर्स सील

0
190

धार। शहर में बिना व्यापार प्रमाण पत्र (ट्रेड सर्टिफिकेट) के वाहन बेचे जाने की शिकायतों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान धार आरटीओ हृदयेश यादव ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रुक्मणी मोटर्स मारुति डीलर शोरूम को सील कर दिया। वहीं नेक्सा शोरूम जेतपुरा और राधा होंडा पीथमपुर को नोटिस जारी किए गए हैं।

Read News : SCO Summit : पीएम मोदी के चीनी दौरे पर कांग्रेस का हमला, गलवान से ऑपरेशन सिंदूर तक चीन-पाक गठजोड़ पर उठाए सवाल

शिकायतों के बाद हुई सख्ती
आरटीओ यादव ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना सर्टिफिकेट के वाहन बेचे जा रहे हैं। इस पर पहले कई बार संबंधित आउटलेट्स को नोटिस जारी कर दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। आम जनता द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद शनिवार को बारिश के बीच निरीक्षण किया गया। मौके पर अपूर्ण दस्तावेज मिलने पर रुक्मणी मोटर्स को तुरंत सील कर दिया गया।

Read News : firecracker explosion : लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री धमाका – एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, कई घायल

अब अनिवार्य होगा ट्रेड सर्टिफिकेट
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि अब पुराने और नए वाहनों की बिक्री करने वाले सभी डीलर्स के लिए ट्रेड सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। यदि कोई डीलर बिना प्रमाण पत्र के वाहन बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्री वाहनों का भंडारण करने वाले या ट्रैवल्स संचालकों को भी यह प्रमाण पत्र लेना होगा।

Read News : Priya Marathe Passes Away : 38 की उम्र में ‘पवित्र रिश्ता फेम प्रिया मराठे का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग….

कानून क्या कहता है?
केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के अध्याय-3 में नियम 33 से 46 तक ट्रेड सर्टिफिकेट से जुड़े प्रावधानों का विस्तृत उल्लेख है। इसके अनुसार यह प्रमाण पत्र उन्हीं डीलर्स को अनिवार्य रूप से लेना होगा, जो अपने अधिपत्य में अपंजीकृत मोटरयान रखते हैं।

हृदयेश यादव, आरटीओ धार — शनिवार को धार में चार अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण किया गया। रुक्मणी मोटर्स को सील किया गया, जबकि नेक्सा शोरूम जेतपुरा और राधा होंडा पीथमपुर को नोटिस दिया गया। यदि निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here