Delhi news : रोहिणी सेक्टर-17 में सनसनीखेज हत्या, मां और बेटी की बेरहमी से हत्या, आरोपी दामाद फरार

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025। रोहिणी सेक्टर-17 में शनिवार को घरेलू विवाद ने भयानक रूप ले लिया। यहां 27 वर्षीय प्रिया और उनकी 63 वर्षीय मां कुसुम सिन्हा की बेरहमी से कैंची मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रिया के पति योगेश सहगल पर है, जो वारदात के बाद से फरार है।

Read News : YouTube Gift Goal : क्रिएटर्स फैंस के साथ जोड़ें इंटरैक्शन और बढ़ाएं कमाई

परिवार में तनाव था

जानकारी के मुताबिक, परिवार के भीतर लंबे समय से तनाव चल रहा था। शनिवार को विवाद बढ़ने पर आरोपी ने ताबड़तोड़ हमला कर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read News : BJP performance : ‘राहुल गांधी माफी मांगें’ : दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

इलाके में दहशत

इस दोहरी हत्या की घटना ने इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *