Jabalpur News : सतना से लापता युवती को दिल्ली ले जाने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने युवती को किया परिजनों के सुपुर्द

0
212

जबलपुर – सतना के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती को पुलिस ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से बरामद किया। पुलिस ने युवती के साथ शाहनवाज कुरैशी को भी पकड़ा।

Read News : CG News : कृषि विभाग ने निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, दोनों दिल्ली जाने की तैयारी में थे। शाहनवाज युवती को कार से जबलपुर एयरपोर्ट लेकर आया था। शाहनवाज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और युवती से उसकी पहचान कुछ साल पहले हुई थी। दोनों ही सतना निवासी हैं।

डुमना पुलिस चौकी के स्टाफ ने एयरपोर्ट पर संदिग्ध गतिविधि देखते हुए युवती से पूछताछ की। आधार कार्ड जांच में पुष्टि हुई कि वह सतना की निवासी है और वहां उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

युवती के परिजनों का आरोप है कि शाहनवाज ने उसे जबरन दिल्ली ले जाने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती और शाहनवाज को सतना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Read News : CG News : मुंगेली पुलिस का ऑपरेशन बाज : सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

सतना कोतवाली पुलिस ने शाहनवाज कुरैशी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here