जबलपुर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ ही समय पहले सिहोरा स्थित एक बैंक में हेलमेट पहनकर डकैती की वारदात के बाद अब वही तरीका ज्वेलरी चोरी में भी अपनाया गया।
मढ़ोताल थाना क्षेत्र की एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने हेलमेट पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, चोर 6 लाख रुपए मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसको देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर और एक्सपर्ट टीम को इस मामले में लगाया गया है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
Read News : दरभंगा घटना से देशभर में सियासी तूफ़ान, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने…
ज्वेलरी दुकानदार ने मढ़ोताल थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।













