Home National ट्रंप टैरिफ से बाजार में हलचल – गिरावट के बाद रिकवरी मोड में सेंसेक्स-निफ्टी

ट्रंप टैरिफ से बाजार में हलचल – गिरावट के बाद रिकवरी मोड में सेंसेक्स-निफ्टी

0
ट्रंप टैरिफ से बाजार में हलचल – गिरावट के बाद रिकवरी मोड में सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का सीधा असर गुरुवार को शेयर बाजार में दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657 अंक लुढ़ककर 80,124 पर और एनएसई निफ्टी 200 अंक गिरकर 24,512 पर पहुंच गया।

Read News : “फाइव-स्टार होटल इन द स्काई”– गौतम अडाणी का 1000 करोड़ का बिजनेस जेट अहमदाबाद पहुँचा

हालांकि शुरुआती तेज गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी भी दिखी। सुबह 10.40 बजे के आसपास सेंसेक्स की गिरावट घटकर 216 अंक और निफ्टी महज 60 अंकों तक सिमट गई।

सबसे ज्यादा टूटे शेयर
एचसीएल टेक, पावरग्रिड, सनफार्मा, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में एमक्योर, फर्स्टक्राई, भारती हेक्सा, कैमलिन फाइन और केआईटेक्स का स्टॉक भारी गिरावट में रहा।

Read News : Rishi Panchami : बुरहानपुर में 400 साल पुरानी परंपरा: ऋषी पंचमी पर नाग देवता की विशेष पूजा…

बाजार में राहत देने वाले शेयर
बिखरते बाजार में एशियन पेंट्स, टाइटन, जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटरनल, ओलेक्ट्रा ग्रीन, यूनो मिंडा और कल्याण ज्वेलर्स जैसे शेयर ग्रीन जोन में दिखे।

नतीजा
ट्रंप टैरिफ के असर से भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम जरूर हुआ, लेकिन घंटेभर में ही रिकवरी के संकेत भी दिखे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here