Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh 27% OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला : MP सरकार और विपक्ष ने...

27% OBC आरक्षण पर बड़ा फैसला : MP सरकार और विपक्ष ने मिलकर पारित किया सर्वदलीय संकल्प

भोपाल, 28 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत सभी दलों ने एक स्वर में संकल्प पारित किया कि राज्य में किसी भी कीमत पर 27% ओबीसी आरक्षण लागू होगा।

Read News : गुजरात की 10 गुमनाम पार्टियों को 5 साल में 4300 करोड़ का चंदा, जांच से चुनाव आयोग ने पल्ला झाड़ा

सीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस प्रकरण की 22 सितंबर से रोजाना सुनवाई होगी। सरकार और विपक्ष ने मिलकर तय किया है कि सभी पक्षकार वकील 10 सितंबर से पहले एकमत रणनीति बनाएं, ताकि कोर्ट में प्रभावी ढंग से पक्ष रखा जा सके।

क्या बोले CM मोहन यादव

  • “14% सीटें पहले ही क्लियर हो चुकी हैं, 13% मामले लंबित हैं।”
  • “कई अभ्यर्थी उम्र सीमा से बाहर हो रहे हैं, हम चाहते हैं कि किसी का भविष्य खराब न हो।”
  • “जहाँ आरक्षण रोका गया था, वहाँ भर्ती कर दी गई है, लेकिन अब सबको न्याय मिलेगा।”

Read News : Gwalior Railway Station से 3 साल की बच्ची का अपहरण, 2 दिन बाद भी सुराग नहीं…

अब तक का घटनाक्रम

  • 8 मार्च 2019: अध्यादेश से OBC आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया गया।
  • 14 अगस्त 2019: विधानसभा में इसे कानून का रूप दिया गया।
  • 24 दिसंबर 2019: नया रोस्टर जारी।
  • 4 मई 2022: हाईकोर्ट ने रोस्टर नोटिफिकेशन पर रोक लगाई।
  • 2022–24: कई प्रतियोगी परीक्षाओं में 27% आरक्षण पर रोक।
  • 22 सितंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई शुरू होगी।

Read News : पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोविंदगढ़ से 6 लाख का 60 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी फरार

बैठक में शामिल नेता

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री प्रहलाद पटेल, कृष्णा गौर, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, बसपा प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल, आप नेता रानी अग्रवाल, सपा अध्यक्ष मनोज यादव और CPI सचिव अरविंद श्रीवास्तव समेत कई दलों के नेता मौजूद रहे।

Share The News
Previous articleगुजरात की 10 गुमनाम पार्टियों को 5 साल में 4300 करोड़ का चंदा, जांच से चुनाव आयोग ने पल्ला झाड़ा
Next articleCG Latest News : भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के नए अध्यक्ष बने विमल चौधरी…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here