Bhopal News : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ड्रग्स और फिशरी कारोबार से जुड़े मछली गैंग पर मानवाधिकार आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने मत्स्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हथाई खेड़ा डैम और चंदेरी डैम में मछली व्यापार को लेकर अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
Bhopal News : जांच में सामने आया है कि मत्स्य विभाग के डायरेक्टर ने अपने पद का दुरुपयोग कर मछली गैंग से जुड़े शारिक मछली, जलील खान और मुकेश ठाकुर को फायदा पहुंचाया। आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से टेंडरों का गलत इस्तेमाल कर केवल दो ठेकेदारों को अनुचित लाभ दिया गया।
मानवाधिकार आयोग ने भोपाल कलेक्टर को पहले ही इन विवादित रजिस्ट्रेशनों को रद्द करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक, मछली परिवार का वर्षों से जलाशयों पर कब्जा है और उनके राजनीतिक-प्रशासनिक रसूख के चलते कार्रवाई टलती रही है।
इस पूरे मामले ने प्रशासनिक भ्रष्टाचार, ड्रग्स नेटवर्क और अवैध फिशरी कारोबार की कड़ियों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।












