JK Lakshmi Cement पर 9.12 करोड़ का जुर्माना, हाईकोर्ट जांच में अवैध निर्माण बेनकाब….

Parivesh
JK Lakshmi Cement

JK Lakshmi Cement : दुर्ग। अहिवारा नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र पर 9.12 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। आरोप है कि कंपनी ने नगर पालिका से छुपाकर करीब 1.90 लाख स्क्वायर फीट का निर्माण कर लिया था। यह मामला हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद सामने आया, जिसके आदेश पर संपत्ति की जांच की गई। जांच में कंपनी द्वारा भवन निर्माण की जानकारी छिपाने और कर अदा न करने की पुष्टि हुई।

JK Lakshmi Cement : नगर पालिका ने कंपनी को निर्देश दिया है कि निर्धारित समयावधि में पेनाल्टी की राशि जमा करें। साथ ही, 15 दिनों के भीतर पूरे संयंत्र परिसर के भवन, संरचनाओं और नक्शों को नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से अनुमोदित अभिन्यास सहित भवन अनुज्ञा के लिए 4 प्रतियों में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। नियमों के तहत अवैध निर्माण को वैध करने की प्रक्रिया नगर पालिका अधिनियम की धारा 187(क) के तहत होगी। इसके अलावा कंपनी को आवश्यक दस्तावेज और बकाया कर भी समय पर जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *