Tuesday, June 2, 2026
34.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा : IIM रायपुर में मुफ्त एमबीए और ट्रेनिंग का मौका…पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा :  छत्तीसगढ़ के युवा अब सिर्फ किताबों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर शासन का अनुभव लेकर प्रशासनिक कौशल विकसित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर IIM रायपुर ने एक विशेष दो वर्षीय एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा।

इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार पूरे कोर्स की फीस वहन करेगी और चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह  50,000 की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इस पहल को राज्य में युवाओं को नीति-निर्माण और प्रशासन में भागीदार बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

कोर्स के दौरान छात्रों को IIM रायपुर के विशेषज्ञों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से भी मार्गदर्शन मिलेगा। व्याख्यान और ट्रेनिंग के सत्र सीधे राज्य शासन के कार्यक्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्र व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

इस पहल से यह साफ है कि छत्तीसगढ़ अब सिर्फ शिक्षा नहीं, गवर्नेंस लीडरशिप की दिशा में भी देश के सामने एक नया मॉडल पेश कर रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories