Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Mahakal Aarti Live : गणेश स्वरूप में नजर आए भगवान महाकाल….. करें...

Mahakal Aarti Live : गणेश स्वरूप में नजर आए भगवान महाकाल….. करें लाइव दर्शन

0
143
Mahakal Aarti Live
Mahakal Aarti Live

Mahakal Aarti Live : उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर अलसुबह विशेष आयोजन हुआ। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका पूजन-अभिषेक संपन्न हुआ।

Mahakal Aarti Live : इसके बाद परंपरा अनुसार बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस अवसर पर शेषनाग का रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला और गुलाब के पुष्पों से बनी माला से अलंकृत कर दिव्य श्रृंगार किया गया। आरती के उपरांत भगवान को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

अलसुबह की भव्य भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दर्शन किए और पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएँ कही और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘‘जय महाकाल’’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। वातावरण में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here