Sunday, August 16, 2026
Home National Delhi दिल्ली में चली ‘मच्छर टर्मिनेटर ट्रेन’, रेलवे ट्रैक के पास मच्छरों के...

दिल्ली में चली ‘मच्छर टर्मिनेटर ट्रेन’, रेलवे ट्रैक के पास मच्छरों के खात्मे की अनोखी पहल

0
153

नई दिल्ली – दिल्ली में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए एक नई और अनूठी पहल की गई है। नॉर्दर्न रेलवे और नगर निगम दिल्ली ने मिलकर ‘मच्छर टर्मिनेटर ट्रेन’ शुरू की है, जो रेलवे ट्रैक के किनारे बने गड्ढों में एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव करेगी, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

Read News : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बाढ़ का हाहाकार: 18 लोग बह गए, 5 की मौत, 2 लापता, बिलासपुर और बीजापुर में भयावह हादसे

ट्रेन ने 22 अगस्त को शुरू किया सफर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 22 अगस्त को इस ट्रेन को मेयर राजा इकबाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिविजनल रेलवे मैनेजर पुष्पेश रमन त्रिपाठी और दिल्ली डिविजन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

50 किलोमीटर का सफर, 6 हफ्तों तक चलेगा अभियान

यह ट्रेन हर सफर में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ 50 से 60 मीटर तक एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव करेगी। यह अभियान 6 हफ्तों तक चलेगा और कुल 12 राउंड में पूरा होगा। इस दौरान रेलवे कॉलोनियों और रेलवे भूमि की सफाई, ओवरहेड टैंकों की सफाई और ढक्कनों की मरम्मत भी की जा रही है।

Read News : CG : 426 मासूमों की थाली में जहर, शिक्षक की करतूत से मचा हड़कंप, समय रहते बची जानें

आगे बढ़ेगा अभियान, NCR के अन्य हिस्सों में भी होगा छिड़काव

मच्छर टर्मिनेटर ट्रेन राठदाना से आदर्श नगर और बादली होते हुए फिर नई दिल्ली लौटेगी। 27 सितंबर तक यह अभियान NCR के अन्य हिस्सों तक भी फैलाया जाएगा, जहां हर हफ्ते छिड़काव किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here