CG Politics : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल: रविंद्र चौबे ने भूपेश बघेल को बताया नेतृत्व के योग्य, पीसीसी बदलाव पर चर्चा तेज, अरुण साव ने दागे सवाल

Parivesh
CG Politics

CG Politics : रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि भूपेश बघेल को कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भी यही जनता की इच्छा होगी और अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की नीतियों के खिलाफ है। उनका मानना है कि इस ताकत का नेतृत्व केवल भूपेश बघेल ही कर सकते हैं।

CG Politics : रविंद्र चौबे के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चौबे वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी हैं, और यह उनका निजी बयान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कलेक्टिव लीडरशिप के तहत जनहित के मुद्दों पर ही लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाने का प्रयास करेगी।

CG Politics : वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता पार्टी से दूर हो चुकी है। नेता अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और पार्टी का भविष्य संकट में है।

CG Politics : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर यह बयान सामने आया। चौबे ने कहा कि 2018 में सरकार बनाने के संघर्ष में भूपेश बघेल ने अहम भूमिका निभाई और देश की राजनीति में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ भूपेश बघेल लगातार खड़े रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसमें ED, CBI और इनकम टैक्स की कार्रवाई शामिल है।

CG Politics : रविंद्र चौबे ने यह भी कहा कि ED और अन्य एजेंसियों को समझ लेना चाहिए कि भूपेश बघेल डरने वाले नेता नहीं हैं और उनके समर्थक भी डरने वाले नहीं हैं। इस बयान को कांग्रेस खेमे में राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हैं, लेकिन चौबे के बयान को मौजूदा नेतृत्व से असहमति या पीसीसी अध्यक्ष बदलने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल भूपेश बघेल AICC के महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *