Tuesday, September 22, 2026
Home Madhya Pradesh हनुमानताल तालाब में मिला रेलवे कर्मचारी नेता एस.के. वर्मा का शव, दो...

हनुमानताल तालाब में मिला रेलवे कर्मचारी नेता एस.के. वर्मा का शव, दो दिन से थे लापता

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) के पूर्व मंडल सचिव और चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर (सीआरएस) पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एस.के. वर्मा का शव सोमवार सुबह हनुमानताल तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Read News : जबलपुर दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकों का दौर जारी

जानकारी के अनुसार, वर्मा दो दिन पहले अपने सरकारी आवास, जो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास स्थित है, से अचानक लापता हो गए थे। परिजन और रेलवे कर्मचारी लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार सुबह जब हनुमानताल में एक शव मिलने की सूचना मिली, तो परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। शव वर्मा का ही निकला।

Read News : MP Politics : क्यों गिरी कमलनाथ सरकार? मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय सिंह ने कर दिया खुलाला, पांच साल बाद सामने आया सरकार गिरने का राज

स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों के बीच यह चर्चा बनी हुई है कि वर्मा किन परिस्थितियों में हनुमानताल पहुंचे। सहकर्मियों का कहना है कि वे बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

Read News : प्रधानमंत्री मोदी से मिले फिजी के पीएम राबुका, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – “हनुमानताल तालाब में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की शिनाख्त एस.के. वर्मा के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here