जबलपुर दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकों का दौर जारी

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा सोमवार को जबलपुर पहुंचे। डुमना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और नारों से स्वागत कर पूरे एयरपोर्ट परिसर को उत्साह से भर दिया।

जेपी नड्डा के साथ स्वागत करने वालों में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मीडिया प्रभारी

आशीष अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

Read News : प्रधानमंत्री मोदी से मिले फिजी के पीएम राबुका, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

जेपी नड्डा सीधे भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा आगामी चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर अहम है।

Read News : UP Ballia News : बिजली अधिकारी पर जूता चलाने वाले भाजपा नेता का हंगामा, पुलिस ने जबरदस्ती घसीटकर गाड़ी में बैठाया, जानें पूरा मामला…

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा – “राष्ट्रीय अध्यक्ष जब आते हैं तो संगठन की चर्चा होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।”

वहीं, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा – “हमें खुशी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जबलपुर आ रहे हैं। उनके आने से नया समझने और सुनने का अवसर मिलता है। कुछ नवाचार भी होगा। हम प्रदेश सरकार की ओर से उनका स्वागत करते हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *