Reva News : इको पार्क में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया मानपुर का पार्षद, उमरिया में दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले

Reva News : रीवा। इको पार्क में अवैध पिस्तौल के साथ मौजूद एक जनप्रतिनिधि को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना उस समय हुई जब मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक युवक टपरी पर अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में ले लिया।

Reva News : तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी की पहचान राहुल द्विवेदी के रूप में हुई है, जो उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद का पार्षद बताया जा रहा है। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी राहुल द्विवेदी के विरुद्ध उमरिया जिले में पहले से ही तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Reva News : पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल की कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है कि जनप्रतिनिधि ही खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories