RAIPUR CRIME : शासकीय जमीन में लाखों की धोखाधड़ी, जमीन दलाल पुनाराम साहू गिरफ्तार

Parivesh
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर। थाना अभनपुर पुलिस ने जमीन दलाली कर शासकीय जमीन की धोखाधड़ी करने वाले पुनाराम साहू (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्राम बेलर की सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करीब 66.84 लाख रुपये अपने पास कर लिए थे।

RAIPUR CRIME : जांच में पता चला कि आरोपी ने आवेदक जगन्नाथ विश्वकर्मा की अनुमति के बिना भूमि को लखन साहू के नाम पर रजिस्ट्री कराई और शासकीय जमीन को भी धोखाधड़ी से बेचने का प्रयास किया। मामला आईपीसी की धाराओं 420, 120B, 467 और 468 के तहत दर्ज किया गया था।

RAIPUR CRIME : आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जमीन धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हैं। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को 22 अगस्त 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *