Patna Horrific Road Accident : गंगा स्नान पर जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

Parivesh
Patna Horrific Road Accident

Patna Horrific Road Accident : बिहार | बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आज शनिवार की सुबह शाहजहांपुर के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे (SH-4) पर सिगरियावा स्टेशन के पास श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो को तेज़ रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Patna Horrific Road Accident : जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के रेरी मलमा गांव के लोग ऑटो में सवार होकर शनि अमावस्या पर फतुहा में गंगा स्नान करने जा रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के निवासी थे और धार्मिक आस्था के चलते सुबह-सुबह यात्रा पर निकले थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान एक और ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो से टकरा गया। हादसे ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है। एक ही गांव के कई लोगों की एक साथ मौत से इलाके में कोहराम मच गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *