नोवो नॉर्डिस्क इंसुलिन और Wegovy दवाओं की चोरी पर CDSCO ने जारी किया स्वास्थ्य अलर्ट, मरीजों को सतर्क रहने कहा

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने गुरुवार को नोवो नॉर्डिस्क की कई खेपों की चोरी के बाद स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। चोरी हुई खेपों में इंसुलिन ब्रांड Ryzodeg FlexTouch, Fiasp (Penfill और FlexTouch) और हाल ही में बाजार में उतरी वजन घटाने की दवा Wegovy शामिल हैं।

Read News : एशिया कप से पहले बीजेपी प्रवक्ता का बड़ा बयान : “भारत-पाक मैच जरूरी, वरना अंतरराष्ट्रीय बैन का खतरा”

जानकारी के अनुसार ये दवाएं भिवंडी हब से नागपुर, रायपुर, कटक और कोलकाता में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थीं, लेकिन ट्रांजिट के दौरान चोरी हो गईं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

CDSCO ने चेतावनी में कहा कि ये सभी इंजेक्टेबल दवाएं हैं, जिन्हें 2–8 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर करना अनिवार्य है। यदि दवाओं को गलत तरीके से हैंडल किया गया या तापमान नियंत्रित नहीं रहा, तो गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और मरीजों की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

नियामक ने राज्य औषधि नियंत्रकों को सख्त निगरानी रखने और Drugs and Cosmetics Act, 1940 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करने, प्रतिकूल असर की रिपोर्ट करने और दवाएं केवल अधिकृत स्रोतों और वैध इनवॉइस के साथ ही खरीदने की सलाह दी गई है।

Read News : राजधानी में 2 दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन कल से, प्रदेशभर के डिजाइनर होंगे शामिल

विशेषज्ञों के अनुसार, जबकि नोवो नॉर्डिस्क की इंसुलिन भारत में लंबे समय से उपयोग में है, Wegovy जून 2025 के अंत में ही बाजार में आई थी। इसके चोरी होने से मरीजों में चिंता बढ़ गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *