Monday, August 17, 2026
Home National Supreme Court के स्ट्रीट डॉग फैसले का भोपाल में स्वागत, महापौर ने...

Supreme Court के स्ट्रीट डॉग फैसले का भोपाल में स्वागत, महापौर ने शहरवासियों से की खास अपील, देखें वीडियो…

Supreme Court
Supreme Court

Supreme Court : भोपाल। राजधानी भोपाल में सुप्रीम कोर्ट के स्ट्रीट डॉग संरक्षण और प्रबंधन संबंधी फैसले का जोरदार स्वागत किया गया। महापौर मालती राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन भोपाल में भी किया जाएगा और शहरवासियों से अपील की कि वे स्ट्रीट डॉग को घर का बचा हुआ खाना खुले में न दें।

Supreme Court : महापौर ने बताया कि ऐसा करने से कुत्ते किसी इलाके में भोजन के आदि हो जाते हैं, और यदि भोजन न मिले तो वे इंसानों पर हमला कर सकते हैं।

सड़क पर रहने वाले कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और उनकी नसबंदी बढ़ाने के लिए भोपाल में डॉग नसबंदी केंद्रों की संख्या तीन कर दी गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों और टेबलों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक स्ट्रीट डॉग की नसबंदी कराई जा सके।

महापौर ने कहा कि इन कदमों से शहर में स्ट्रीट डॉग और मानवों के बीच बेहतर तालमेल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here