Saturday, August 15, 2026
Home Tech Haritalika Teej 2025 : तीजा से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, रायपुर...

Haritalika Teej 2025 : तीजा से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, रायपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें – जानें कब से कहां तक चलेगी…..

0
205
Haritalika Teej 2025
Haritalika Teej 2025

Haritalika Teej 2025 : रायपुर। तीजा पर्व पर मायके लौटने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने खास तोहफा दिया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें रायपुर–अनूपपुर और रायपुर–ताड़ोकी रूट पर तय तिथियों में चलाई जाएंगी। तीजा के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मायके जाती हैं, ऐसे में इन अतिरिक्त ट्रेनों से भीड़ कम होगी और सफर आसान बनेगा।

कब और कहां से चलेगी ट्रेनें?

  • रायपुर–अनूपपुर–रायपुर (06803/06804): 24 और 28 अगस्त को चलेगी। रायपुर से सुबह 4:50 बजे रवाना होकर अनूपपुर 10:15 बजे पहुंचेगी। वहीं, अनूपपुर से वापसी दोपहर 1:30 बजे होगी और शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

  • रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर (06805/06806): 25 और 29 अगस्त को चलेगी। रायपुर से सुबह 6:00 बजे रवाना होकर ताड़ोकी 10:15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा दोपहर 12:00 बजे ताड़ोकी से होगी और शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रेलवे का मानना है कि इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से तीजा पर्व पर महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और परिवारों का मिलन और भी सुगम हो जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here