शराब दुकान में ओवर रेटिंग का खेल जारी, शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल…

जबलपुर: शहर की शराब दुकानों में ओवर रेटिंग का खेल लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गढ़ा स्थित शराब दुकान में खुलेआम आदेशों की अवहेलना करते हुए, 170 रुपये का पव्वा 190 रुपये में बेचा जा रहा है।

जब एक शराब शौकीन गंगा सागर शराब दुकान पहुँचा और एमआरपी 170 रुपये बताई, तो दुकानदार ने जवाब दिया कि पूरे शहर में ओवर रेटिंग चल रही है। उसने कहा, “आबकारी विभाग में मेरी रिश्तेदारी है। घोड़ा घास से दोस्तो करेगा तो क्या कहेगा? हमें ओवर रेटिंग करने की खुली छूट मिली है।”

शराब शौकीन ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शराब दुकानदार आबकारी विभाग के संरक्षण का हवाला देते हुए ग्राहकों की जेब काट रहे हैं। अब यह देखना बाकी है कि शासन प्रशासन इस वायरल वीडियो के बाद क्या कार्रवाई करता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories