नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने मार्च 2023 में लॉन्च की गई अपनी सब-4 मीटर SUV Fronx ने उत्पादन के 5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। लॉन्च के केवल 18 महीनों में यह उपलब्धि हासिल करना इस SUV की लोकप्रियता का प्रमाण है।
घरेलू और विदेशी बाजार में लोकप्रिय
Maruti Fronx ने सिर्फ़ घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छी डिमांड देखी। वित्त वर्ष 2024-25 में यह SUV सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली पैसेंजर व्हीकल रही। वहीं, घरेलू बाजार में टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग कारों में भी Fronx का नाम शामिल है।
रिकॉर्ड तोड़ते आंकड़े
-
लॉन्च के 10 महीनों में 1 लाख यूनिट का उत्पादन
-
2 लाख और 3 लाख यूनिट भी रिकॉर्ड समय में पार
-
फरवरी 2025 में मासिक बिक्री 21,400 यूनिट
इंजिन और प्रदर्शन
Fronx दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है:
-
1.2 लीटर K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल: 89 बीएचपी, 113 न्यूटन मीटर टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक
-
1.0 लीटर K-सीरीज बूस्टरजेट टर्बो: 99 बीएचपी, 148 न्यूटन मीटर टॉर्क, 5-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो
हाई-टेक फीचर्स
SUV में शामिल हैं:
- हेड-अप डिस्प्ले
- 360° व्यू कैमरा
- वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
- वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
- 9-इंच HD स्मार्ट प्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम
- स्टैंडर्ड 6 एयरबैग
- जापान NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग
माइलेज और कीमत
- पेट्रोल वर्ज़न: 21 किमी/लीटर
- CNG वर्ज़न: 28.51 किमी/किग्रा
- एक्स-शोरूम कीमत: पेट्रोल 7.58 लाख रुपये, CNG 8.54 लाख रुपये
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के MD और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा, “हमारे ग्राहकों का आभार कि उन्होंने Fronx को पसंद किया और इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनाया।”













