Gwalior News : कार चालक ने कर्मचारी को 200 मीटर तक घसीटा, हत्या की कोशिश CCTV में कैद…..

0
259
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। बिलौआ टोल प्लाजा पर शनिवार को गाड़ी निकालने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। कार चालक ने टोल कर्मचारियों से बहस के बाद लापरवाही से गाड़ी चढ़ा दी। टोल पर तैनात एक कर्मचारी को कार ने टक्कर मारी और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। गनीमत रही कि कर्मचारी की जान बच गई, हालांकि गंभीर चोटें आई हैं।

Gwalior News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने कर्मचारी को कुचलकर मारने की भी कोशिश की। घटना ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बिलौआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरडीसी टोल प्लाजा पर हुई। पूरी वारदात टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here