Reva News : प्रॉपर्टी के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी, युवक के साथ मारपीट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा में प्रॉपर्टी के नाम पर एक युवक से 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ फर्जी रजिस्ट्री का झांसा दिया, बल्कि पैसे वापस मांगने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पीड़ित का आरोप है कि अमहिया थाना पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे वह दर-दर भटकने को मजबूर है।

 

Reva News : यह पूरा मामला रीवा के अकवार गांव के रहने वाले अजय पाण्डेय के साथ हुआ है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ओमकार विश्वकर्मा ने उन्हें एक मकान और जमीन दिखाने के बाद कहा कि वह उसकी रजिस्ट्री उनके नाम करवा देगा। ओमकार ने एक महिला ऊषा पाण्डेय को मकान का मालिक बताया और कहा कि वह उनके नाम रजिस्ट्री करवाएगी। विश्वास में आकर अजय पाण्डेय ने दोनों को 21 लाख रुपये नकद दिए।

 

Reva News : आरोप है कि पैसे लेने के बाद ओमकार विश्वकर्मा ने रजिस्ट्री के बजाय शपथ पत्र देने के बहाने अजय को सिरमौर चौराहा बुलाया, जहाँ कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। अजय किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। मारपीट में उन्हें गर्दन, पीठ और गले में चोटें आई हैं।

Reva News : पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने न तो उनका मेडिकल करवाया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की, जबकि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पीड़ित अजय पाण्डेय ने अब वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *