Bilaspur News : निगम कार्यालय में हंगामा, कांग्रेस पार्षद और उनके पति पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला….

0
182
Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर नगर निगम में मंगलवार को हुए हंगामे के बाद वार्ड नंबर 5 की कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और उनके पति लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पानी, बिजली और अधिकारियों की लापरवाही के विरोध में निगम मुख्यालय विकास भवन का घेराव किया था।

Bilaspur News : प्रदर्शनकारी तिफरा क्षेत्र के वार्ड-5 (भगत सिंह आज़ाद नगर और यादव नगर) के नागरिक थे, जो लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाथों में मटके और तख्तियाँ लेकर “सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यह विरोध उस समय और उग्र हो गया, जब आक्रोशित भीड़ ने महापौर कक्ष के सामने मटके फोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस हंगामे के बाद महापौर सचिवालय में कार्यरत शेख अमीन ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की गई।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पार्षद गायत्री साहू और लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 126 (2), 221, 329 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here