Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : झाड़फूंक के नाम पर 14 साल की बच्ची की...

Gwalior News : झाड़फूंक के नाम पर 14 साल की बच्ची की मौत….

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। अंधविश्वास की भेंट चढ़कर 14 साल की मासूम बच्ची ने अपनी जान गंवा दी। मामला इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासी मोहल्ले का है, जहां परिजनों ने 15 दिन से बुखार से पीड़ित बच्ची का इलाज कराने के बजाय तांत्रिक को बुला लिया। तांत्रिक ने झाड़फूंक के नाम पर बच्ची को बेरहमी से डंडों से पीटा और गर्म छड़ों से दागा। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मौत हो गई।

Gwalior News : घटना के बाद तांत्रिक मौके से फरार हो गया, वहीं परिजन गुनाह छुपाने के लिए चुपचाप अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here