संवाददाता: दीपक नामदेव/ विदिशा – प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्र संगठन चुनावों को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग और अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने विदिशा में धरना प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया।
Read News : Airtel Down : देशभर में कॉल और इंटरनेट बाधित, यूजर्स परेशान, OTP भी नहीं मिल रहा
माधवगंज में आम सभा और धरने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन माधवगंज के पास ही पुलिस ने वैरीकेट लगाकर उन्हें रोक दिया। कुछ पदाधिकारियों को थाने ले जाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया और कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच खींचतान हुई।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा, पूर्व विधायक निशंक जैन, जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी सहित अन्य नेता इस प्रदर्शन में शामिल थे। जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी ने आंदोलन की तैयारी की। धरने और आम सभा के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की छात्र विरोधी नीतियों की आलोचना की।
Read News : Indore Crime : आरोपी की चप्पल बनी अहम सुराग, हत्याकांड का खुलासा, लूट के बाद कर दी पीड़ित की हत्या
आशुतोष चौकसे, प्रदेश अध्यक्ष: “हम प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्र संगठन चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने और छात्र हितों की सुरक्षा के लिए संघर्षरत हैं।”











