HomeChhattisgarhRaipur News : NAAC ए प्लस ग्रेड से सम्मानित हुआ PTRSU, राज्यपाल...

Raipur News : NAAC ए प्लस ग्रेड से सम्मानित हुआ PTRSU, राज्यपाल ने दी बधाई…

Date:

Related stories

Raipur News : रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (Pt. RSU) रायपुर ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (NAAC) द्वारा ए प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है, जो इसे राज्य का पहला शासकीय विश्वविद्यालय बनाता है जिसे सामान्य विश्वविद्यालय की श्रेणी में यह उच्चतम ग्रेडिंग मिली है।

Raipur News : इस उपलब्धि के मौके पर राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला से राजभवन में भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और हर्ष का विषय बताया और कहा कि इससे राज्य के अन्य शासकीय विश्वविद्यालयों को भी गुणवत्ता में सुधार कर अति उत्तम ग्रेडिंग प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

राज्यपाल रमेन डेका ने पिछले एक वर्ष में शासकीय विश्वविद्यालयों की नियमित समीक्षा बैठकें कर उन्हें गुणवत्ता सुधार और NAAC ग्रेडिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन और सहयोग के परिणामस्वरूप ही रविशंकर विश्वविद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की। इस मौके पर विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संचालक प्रोफेसर आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रोफेसर अंबर व्यास भी उपस्थित थे।

कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here