ब्रिटिश संसद में गूंजा “ऑपरेशन सिंदूर”……

Parivesh

लंदन। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज अब पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि सात समंदर पार ब्रिटेन में भी सुनाई दी है। ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा उत्पन्न किए गए खतरे और भारत के साथ आतंकवाद विरोधी सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

पूर्व ब्रिटिश गृह सचिव और सांसद प्रीति पटेल ने हाल ही में हाउस ऑफ कॉमन्स में भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा की जा रही आतंकवादी गतिविधियों की तीखी निंदा की। उन्होंने विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकियों द्वारा किए गए हमले को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन को भारत के साथ आतंकवाद विरोधी संघर्ष को मजबूत करना चाहिए।

प्रीति पटेल ने ब्रिटिश सरकार से भारत के खिलाफ आतंकवादियों के समर्थन के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की और सुरक्षा सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *